ऋषिकेश- लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई स्कूटी, तीन युवकों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग _ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में देर रात कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी बेकाबू होकर सड़क से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस,
एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू किया और स्ट्रेचर की मदद से तीनों शव सड़क तक पहुंचाए। आधी रात के बाद शवों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में अंकित (27) पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल, टीटू पुत्र राकेश लाल(23), निवासी कुंडा-दानकोट और संदीप (27), निवासी बरसील की मौके पर मौत हो गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News