ऋषिकेश- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सुबोध उनियाल के बयान के बाद कांग्रेस ने साधा निशाना

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के क्षेत्रवाद पर दिए बयान के बाद शुरू हुई राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बयान में सुबोध कह रहे हैं कि कई अन्य जातियां राजस्थान, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से उत्तराखंड में आई हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय लोग ही उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। बाकी 700 से 800 साल पहले दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आकर बस गए। सुबोध उनियाल के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि मंत्री सुबोध का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह ऋषिकेश नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के दौरान का है। इसमें सुबोध उनियाल कह रहे हैं कि राज्य में सभी लोग दूसरे राज्यों से आकर बसे हैं। गरिमा ने तंज किया कि विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के अंदर जो कहा, अब पता चला कि उन्हें कहां से शिक्षा मिली है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपके पुरखे बिहार के हैं तो आप वहां जाकर वहां के संसाधनों पर हक जमाएं और राजनीति भी वहीं जाकर करें। उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों को पहाड़ विरोधी मानसिकता करार दिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में रहने वाला हर व्यक्ति उत्तराखंडी है। उत्तराखंड में जनजातीय लोग वास्तविक मूल निवासी हैं। बाकी लोग पलायन होकर उत्तराखंड आए। वे 700-800 साल पहले उत्तराखंड में आए। कोई गुजरात महाराष्ट्र से आया तो कोई मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल व बिहार से। मेरा कहना है कि राज्य सामाजिक ताने-बाने को डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। जो उत्तराखंड में रह रहा है, वह उत्तराखंडी है।
कोई तो अवतरित होगा जो भगवान भोले की तरह जहर पिएगा और वातावरण ठीक करेगा : _ प्रेम
शिवरात्रि पर सोशल मीडिया में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह कह रहे हैं कि कोई तो अवतरित होगा, जो भगवान भोले की तरह जहर पिएगा और इस वातावरण को ठीक करेगा। वीडियो में अग्रवाल कह रहे हैं मैं तो एक ही बात कहता हूं कि भगवान भोलेनाथ को नीलकंठ भी कहते हैं, जिन्होंने जहर पिया था। आज इस प्रकार जो वातावरण पैदा कर रहे हैं, भगवान भोले के रूप में कोई तो अवतरित होगा, जो जहर पिएगा और इस वातावरण को ठीक करेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी से अपील कर रहा हूं कि आइए, हम उत्तराखंड के विकास के लिए आगे बढ़ें। हम उत्तराखंड के लिए वातावरण बनाएं। हम इसे दूषित करने या जहर फैलाने का प्रयास न करें। यह उत्तराखंड बहुत खूबसूरत है। बहुत शहादत के बाद बना है। इस प्रकार का वातावरण न बनाइए।
चमोली बोले, मैं कहीं से नहीं आया हूं, खांटी उत्तराखंडी हूं _
अपनी पार्टी की सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल के बयान से इतर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि वह कहीं बाहर से नहीं आए। उनका भी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में चमोली कह रहे हैं, मैं कहीं से नहीं आया हूं। मैं खांटी उत्तराखंडी हूं। मैं ठेठ पहाड़ी हूं। पहाड़ी था, पहाड़ी रहूंगा और मरुंगा भी पहाड़ी। कौन क्या बोलता है, यह उनका सब्जेक्ट है।

%d bloggers like this:
Breaking News