ऋषिकेश- चमोली जिले के माणा गांव के पास लेशियर टूटने से 50 से ज्यादा मजदूर दबे

त्रिवेणी न्यूज 24
जोशीमठ _ चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से 50 से ज्यादा मजदूर दबे। ये हादसा माणा गांव के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुए मजदूर इलाके में सड़क निर्माण कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, 57 मजदूर फंसे हुए हैं। वहीं 10 मजदूरों को रेस्क्यू के जरिए निकाला जा चुका है। फिलहाल मौके पर बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
पुलिस हेडक्वार्टर के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, ‘सीमा क्षेत्र माणा में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं। इन मजदूरों में से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में माणा के पास सेना के कैंप में भेज दिया गया है।बीआरओ के अधिशासी अभियंता सीआर मीना ने बताया कि मौके पर 57 मजदूर मौजूद हैं। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चमोली हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News