ऋषिकेश- ऋषिकेश के लिए बजट में विशेष ध्यान रखने पर मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का जताया आभार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश के लिए बजट में विशेष ध्यान रखने के लिए भाजपा संगठन की ओर से बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का आभार भी जताया।
मेयर शंभू पासवान ने वित्त मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने बजट में गोविंद नगर ऋषिकेश में विगत वर्षों में एकत्रित हुए लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 6 करोड़ 45 लाख रुपए का प्रावधान किया है और खुशी की बात है कि इसकी डीपीआर स्वच्छ भारत मिशन-2 के अंतर्गत स्वीकृत भी हुई है। इसके अलावा बजट में लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए अतिरिक्त धनराशि की पूर्ति रिंग फेंसड अकाउंट से तथा बजट में पार्क के सौंदर्यकरण तथा ओपन जिम का भी प्रावधान किया है।
जिलाध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में कावड़ मेले के लिए 07 करोड रुपए, जबकि ऋषिकेश में हिमालय संग्रहालय की स्थापना के लिए 02 करोड़ 64 लाख रुपए का प्रावधान किया है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि ऋषिकेश के पुनर्विकास द्वारा धरोहर संरक्षण को पर्यावरणीय स्थिरता और आधुनिक सुविधाओं के साथ सहज रूप से एकीकृत करने के जाने की योजना को बजट में स्थान मिला है। कहा कि योगनगरी ऋषिकेश को विश्व स्तरीय बनाये जाने के लिए यहाँ स्वच्छता के लिए होलिस्टिक अप्रोच का भी बजट में जिक्र है।
इस अवसर पर कार्यकर्ता दिनेश सती, गोपाल सती, देवदत्त शर्मा, रुचि जैन, अरुण बडोनी, विकास तेवतिया, दीपक बिष्ट, सुजीत यादव, व्यापारी नेता अखिलेश मित्तल, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News