ऋषिकेश- प्रयागराज की तैयारी को लेकर शहरी विकास मंत्री ने ली बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेशः _ उत्तराखंड मंडपम में शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रयागराज की तैयारी को लेकर गंगा टाउन के नवनिर्वाचित मेयर, पालिका अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्षों के साथ 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि 2027 में अर्ध कुंभ हरिद्वार में आयोजित होना है यह आयोजन प्रदेश के लिए सर्वोच्च आयोजन होने के कारण इसकी रूपरेखा एवं तैयारियां पूर्ण से ही की जानी है। जिससे आयोजन सफल और सुखद हो सके। उन्होंने बताया कि इसके चलते महाकुंभ 2025 प्रयागराज में संयुक्त दल के रूप में आयोजन की संबंधित जानकारियां एवं अनुभव एकत्र किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ से एकत्र जानकारी के माध्यम से आगामी अर्धकुम को सफल बन जाएगा। इस अवसर पर अपर निदेशक शहरी विकास ललित नारायण मिश्र, शशि प्रभा अग्रवाल, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती नीलम बिजल्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्ग आश्रम बिंदिया अग्रवाल, माधव अग्रवाल, हिमांशु बिजल्वाण, गगन नारंग आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News