ऋषिकेश एआरटीओ में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन आज 11 वे दिन समाप्त।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश l चार बिंदुओ में से दो बिंदुओ पर सहमति के बाद एआरटीओ में व्याप्त भ्रस्टाचार के विरोध में संजीव रावत का आमरण अनसन 11 वें दिन समाप्त हो गया है।
शनिवार को एआरटीओ अरविंद पांडेय ने धरना स्थल पर पहुंचकर अनसनकारी संजीव रावत को जूस पिलाकर अनसन समाप्त कर दिया है l इस मौके पर अरविंद पांडेय ने कहा कि अनसनकारी की ओर से चार बिंदुओ के निराकरण की मांग की गई थी, उन चार बिंदुओ में से दो बिंदुओ पर सहमति बनी है l इसमें पहला एआरटीओ कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों पर रोक लगायी जाएगी ओर दूसरा कार्यलय में लोगों सही जानकारी देने के सही कर्मचारी को नियुक्त किया जाएगा l दो बिंदुओ पर समिति बनने के बाद संजीव रावत ने अपना आमरण अनसन समाप्त कर दिया है।
इस अवसर पर अरविंद हटवाल, गौरव राजपूत, हरीश आनंद, सुमनराम बडोनी, मनीष मनवाल, कमल सिंह, विकास अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News