ऋषिकेश- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए राज्य के सभी 1245 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। साथ ही, सरकार ने नकलमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सचल दस्ते भी गठित किए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 2,23,387 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए 24 घंटे संचालित होने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा और बोर्ड कार्यालय को सूचनाएं प्रदान करेगा। इस वर्ष हाईस्कूल में 1,13,688 और इंटरमीडिएट में 1,09,699 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को मुख्य संकलन केंद्रों और 26 उप-संकलन केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा सामग्री और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, मजिस्ट्रेट द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News