ऋषिकेश- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा किनारे बनेगा एक नया कॉरिडोर

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा किनारे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर एक नया कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है। जिसका जिक्र उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को अपने बजट में किया है। यह प्रोजेक्ट तीर्थयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और गंगा घाटों को सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। हरिद्वार में देवपुरा, भूपतवाला, हर की पैड़ी, कनखल और भारत माता मंदिर क्षेत्र को इस योजना में शामिल किया गया है। वहीं ऋषिकेश में तपोवन, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और त्रिवेणी घाट के आसपास के इलाकों को कॉरिडोर के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। कॉरिडोर निर्माण के तहत ओपन स्पेस विकसित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को अधिक जगह मिल सके। स्नान पर्वों के दौरान भीड़ कम करने और सुगम दर्शन की व्यवस्था के लिए नए घाटों और पाथवे का निर्माण होगा। सरकार ने अगले 25 वर्षों के लिए इस क्षेत्र के विकास का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें भवनों और बाजारों को व्यवस्थित करने के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों को निखारने का काम भी किया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News