ऋषिकेश- विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मिला मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेशः- मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन उत्तराखंड का एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा सत्र के दौरान विधायक उमेश कुमार से मिला। विद्यालयों की समस्याओं मान्यता नवीनीकरण RTE के पैसे 2021- 22 से 2023- 24 तक विगत दो-तीन वर्षों से कई विद्यालयों का शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाले लाभान्वित छात्र छात्राओं एवं विद्यालयों की क्षतिपूर्ति धनराशि नहीं मिलने पर एक पत्र विधायक उमेश कुमार के माध्यम से शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को दिया गया। जिसमें बताया गया कि विगत कुछ वर्षों से हर 5 साल में मान्यता नवीनीकरण करवाया जाता है। परंतु विगत वर्षों से शिक्षा विभाग द्वारा 2 वर्ष 3 वर्ष की मान्यता नवीनीकरण किया जा रहा है। उस पर भी दो दो वर्ष बीत जा रहे हैं परंतु अधिकारी मान्यता नवीनीकरण की फाइल नवीनीकरण नहीं कर रहे हैं। अनावश्यक रूप से विद्यालयों को परेशान किया जा रहा जब की प्रदेश में 4500 सौ से अधि विद्यालय 30से 40 साल पुराने सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। धन सिंह रावत ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षा सचिव को अवगत कराया कि जल्द से जल्द इस पर काम किया जाए। प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भी मुलाकात कर विद्यालयों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बात किया। जिसमें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही विद्यालयों की जो समस्याएं हैं उनको ठीक किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ,प्रदेश महासचिव राजीव थपलियाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी उदित पांडे आदि शामिल रहे।
