ऋषिकेश- ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में जोलीग्रांट एयरपोर्ट को देशभर में दूसरा स्थान

त्रिवेणी न्यूज 24
डोईवाला _ ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में लगातार दूसरी बार जोलीग्रांट एयरपोर्ट को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। एयरपोर्ट को पांच में से कुल 4.99 अंक प्राप्त हुए हैं। जिस कारण लगातार दूसरी बार एयरपोर्ट दूसरा स्थान पाने में सफल रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की तरफ से साल में दो बार यह सर्वे कराया जाता है। पिछले वर्ष जुलाई से दिसंबर तक के बीच करीब 62 एयरपोर्ट पर कराए गए सर्वे के बाद नतीजे जारी करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जोलीग्रांट एयरपोर्ट को लगातार दूसरा स्थान दिया है। पहले स्थान पर हिमाचल प्रदेश कांगडा का गग्गल एयरपोर्ट रहा है। जिसे पूरे पांच अंक मिले हैं। जबकि महाकुंभ के लिए पूरी दुनिया में विख्यात प्रयागराज एयरपोर्ट इस सर्वे में टॉप टेन से भी बाहर हो गया है। राष्ट्रीय एयरपोर्ट काउंसिल के निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतिवर्ष 35 लाख से अधिक पैसेंजर क्षमता वाले एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) और इससे कम क्षमता वाले एयरपोर्ट पर कस्टमर सेटिस्फेक्शन इंडेक्स (सीएसआई) सर्वेक्षण कराया जाता है। बीते जुलाई से दिसंबर तक के बीच कराए गए सर्वे में दून एयरपोर्ट को यह स्थान प्राप्त हुआ है।
सीएसआई सर्वे में इन बिंदुओं को किया जाता है शामिल
सीएसआई में दून एयरपोर्ट को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उनका प्रयास रहेगा कि और अधिक सुविधाएं जुटाकर कार्यरत सभी कर्मियों और अधिकारियों के सहयोग से देशभर में देहरादून एयरपोर्ट को नंबर एक का स्थान दिलाया जाए – प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक देहरादून

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News