ऋषिकेश- सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी विमला बहुगुणा को महिला गंगा आरती में दी गई श्रद्धांजलि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेशः _ सामाजिक कार्यकर्ता विमला बहुगुणा के आकस्मिक निधन पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में महिला गंगा आरती में श्रद्धांजलि दी। पर्यावरण बचाओ आंदोलनों में पर्यावणविद स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के साथ साया बनकर खड़ी रही उनकी पत्नी विमला बहुगुणा का निधन हो गया है।
डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा विमला बहुगुणा एक सर्वाेदय कार्यकर्ता थीं और उन्होंने 1953- 55 में बिहार में भूदान आंदोलन में भाग लिया, जहां वह आचार्य विनोबा भावे, जयप्रकाश नारायण और दादा धर्माधिकारी के संपर्क में आईं, जो उनके काम से प्रभावित थे। बिमला बहुगुणा की समझ और कड़ी मेहनत के कारण उन्हें कम समय में ही आश्रम की सबसे प्रिया छात्रा बना दिया गया। विमला देवी ने आश्रम के बाहर की सामाजिक गतिविधियों में भी काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसमें विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में आश्रम के प्रतिनिधित्व के लिए विमला बहुगुणा को चुना गया था। इसके साथ ही बिमला को वन देवी की उपाधि भी दी गई थी।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि स्व विमला बहुगुणा को गंगा मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऋषिकेष गंगा आरती परिवार की ओर से, सांयकालीन गंगा आरती में दो मिनट का मौन रखा गया और मां गंगा से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
महिला गंगा आरती में डॉ. ज्योति शर्मा, पुष्पा शर्मा, श्याम प्रकाश शर्मा, आशा डंग, बंदना नेगी, प्रमिला, गायत्री देवी आदि ने गंगा आरती की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News