ऋषिकेश- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी
त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच करीब 4 घंटे तक मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा की गई. साथ ही ट्रंप ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की खुशखबरी भी दी। ट्रंप की दोबारा वापसी के बाद पीएम मोदी की यह पहली यात्रा थी। पीएम मोदी फ्रांस से सीधे अमेरिका गए थे. वहां उन्होंने ट्रंप से पहले एलन मस्क, वाल्ट्ज समेत कई दिग्गजों से मुलाकात की। वहीं ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग पर साफ-साफ कह दिया कि भारत तटस्थ नहीं भारत शांति के साथ है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर तेजी से विकास कर सकते हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि आपका आना मेरे लिए सम्मान की बात है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मोदी से बेहतर नेगोशिएटर कोई नहीं है। पीएम मोदी और ट्रंप की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर थी। मोदी और ट्रंप के बीच टेररिज्म से लेकर टैरिफ तक पर बातचीत हुई। भारत-अमेरिका के बीच नई रक्षा रूपरेखा को मजबूत करने और व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी सफल यात्रा करके अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यहां हुई वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी की काफी प्रशंसा की. कई मुद्दों पर भारत के रुख को गंभीरता से समझने की कोशिश की। अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप ने न केवल 2008 के आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की घोषणा की बल्कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से लड़ने में भारत के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की। मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एक हिंसक व्यक्ति को भारत को सौंप रहा है साथ ही उन्होंने और अधिक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
अमेरिका की धरती से PM मोदी ने दिया नया फॉर्मूला _
अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ (MIGA) के भारत के विजन के बारे में बताया. पीएम मोदी के मुताबिक, ‘MAGA’ और ‘MIGA’ का साझा विजन समृद्धि के लिए एक मेगा साझेदारी बन जाता है।
ट्रंप की मेजबानी करेंगे पीएम मोदी _
क्वाड लीडर्स सम्मेलन में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेजबानी करेंगे। इसका जिक्र खुद पीएम मोदी ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. भारत और अमेरिका के साझा बयान में भी इस मेजबानी का जिक्र है. भारत में इसी साल Quad लीडर्स सम्मेलन होना है। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और बाइडेन प्रशासन के बीच अच्छे रिश्ते थे। बाइडेन के वक्त अमेरिका ने भारत से ‘गद्दारी’ की थी, आज PM मोदी से मिले ट्रंप ने कबूल ही लिया।
