ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला पुलिस ने बचाई सड़क हादसे में दो लोगों की जान

त्रिवेणी न्यूज 24
लक्ष्मणझूला _ थाना लक्ष्मणझूला पर पुलिस कंट्रोल रूम पौड़ी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन हिलटॉप रोड भूतनाथ मंदिर के पास से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल उपनिरीक्षक हेमकांत सेमल के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं फायर आपदा टीम लक्ष्मण झूला राहत एवं बचाव कार्य हेतु राहत उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त हुई कि वाहन ब्रेजा जो पशु लोग है बैराज से नीलकंठ की तरफ जा रही थी वाहन की गति अधिक होने के कारण तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होने के कारण भूतनाथ मंदिर के समीप से 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में कुल 02 व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति जो गाड़ी चला रहा था उसके दाहिने पैर तथा शरीर पर हल्की चोटे हैं । दूसरे व्यक्ति की शरीर पर भी हल्की छोटे हैं जिन्हें रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश उपचार हेतु भिजवाया गया है गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News