ऋषिकेश- 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने बॉक्सिंग में जीते 3 स्वर्ण, 2 रजत
त्रिवेणी न्यूज 24
पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मुक्केबाजों ने तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। 51 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की, 92 किलो भार वर्ग में खटीमा के कपिल पोखरिया और 92 किलो से अधिक भार वर्ग में देहरादून के नरेन्द्र ने अपने दमदार पंच से स्वर्ण पदक जीता। पिथौरागढ़ की काजल और देहरादून के हिमांशु सोलांकी को फाइनल में हार मिली, दोनों ने रजत पदक राज्य को दिलाए।
ऐसा पहली पहली बार है, जब उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल जीते हों। लेलू में स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहला मुकाबला उत्तराखंड की निवेदिता और हरियाणा की कल्पना के बीच हुआ। निवेदिता ने कल्पना को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 92 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के कपिल पोखरिया ने मध्य प्रदेश के पारस को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि 92 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड की ओर से खटीमा के कपिल पोखरिया ने मध्य प्रदेश के पारस को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दूसरी ओर रजत पदक के मुकाबलों में 66 किलो भार वर्ग में असम की अंकुशिता बोरो ने उत्तराखंड की काजल को 5-0 से मात दी। 80 किलो भार वर्ग में सर्विसेज के लक्ष्य चहार ने उत्तराखंड के हिमाशु सोलंकी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
ओलंपियन लवलीना को मिला सोना _
ओलंपियन महिला वर्ग के 75 किलो में असम की ओलंपियन लवलीना ने चंडीगढ़ की प्रांशु राठौर को 5-0 हराया। 63.5 किलो भार वर्ग में ओलंपियन शिव थापा का मुकाबला सर्विसेज के वंशज से हुआ। वंशज ने 3-2 से शिव थापा को हराया। 71 किलो भार वर्ग में सर्विसेज के हितेश गुलिया को असम के अभिनव सैकिया से 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। तीन गोल्ड मेडल से मिली लंबी छलांग: उत्तराखंड ने एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल जीत कर पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। उत्तराखंड एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड कर टॉप-10 में पहुंच गया।
