ऋषिकेश- 18 फरवरी को देहरादून में होगा पंचम विधानसभा का पहला बजट सत्र, अधिसूचना जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का पहला सत्र 18 फरवरी को सुबह 11 बजे, विधानसभा भवन देहरादून में आहूत किया गया है. इस संबंध में संसदीय अनुभाग में अधिसूचना जारी कर दी है। इस संदर्भ में विधानसभा के उप सचिव लेखा हेमचंद्र पंत ने जानकारी दी।
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बजट सत्र 2025-26 देहरादून में 18 से 24 फरवरी की अवधि में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न वर्गों जैसे व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों से
महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं। इन सुझावों को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है। जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा।
अग्रवाल ने बताया कि प्रदेशभर से लगभग 200 से अधिक हित धारकों से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News