ऋषिकेश- घाट रोड व्यापार सभा ने किया नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ घाट रोड व्यापार सभा की ओर से नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मेयर शंभू पासवान के साथ व्यापारियों का निकाय चुनाव में अपार स्नेह देने के लिये आभार प्रकट किया। इसके बाद गंगा आरती में मंत्री डा. अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, देवदत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, व्यापारी नेता पवन शर्मा, शिवम टुटेजा, दीपक बिष्ट, इंद्र कुमार गोदवानी, चेतन शर्मा, प्रदीप दुबे, रीता गुप्ता, विकास तेवतिया, हिमानी कौशिक, राजू नरसिम्हा, चंदू यादव, सुजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News