ऋषिकेश- केबिनेट मंत्री ने वार्ड 19 में पार्षद उम्मीदवारों के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ वार्ड 19 में पार्षद उम्मीदवार पायल दीपक बिष्ट के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया, जबकि वार्ड संख्या 28 और 31 के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।
गुरुवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि शंभू पासवान एक निम्न वर्ग से आते हैं। पिछले 50 वर्षों से ऋषिकेश के विकास कार्य में विभिन्न संगठनों के जरिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और ईमानदार छवि के साथ काम के प्रति जुझारूपन के कारण भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रत्याशी शंभू पासवान ने सभी वार्डों और मेयर पद पर कमल का फूल खिलाने का आवाहन किया और ऋषिकेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राण, संयोजक संजय शास्त्री, पार्षद उम्मीदवार पायल बिष्ट, दीपक बिष्ट राहुल कश्यप, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News