ऋषिकेश- केबिनेट मंत्री ने छोटे पर्दे के सितारे मनमोहन तिवारी को दिलाई भाजपा की सदस्यता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ वार्ड संख्या 16 में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कोहली के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रीतम घई तथा छोटे पर्दे के सितारे मनमोहन तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पूर्व, वार्ड संख्या 13 व 33 में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।
बुधवार को हीरालाल मार्ग स्थित कार्यालय का उद्घाटन कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों में अनुशासन, कर्तव्य और नेतृत्व की क्षमता होती है। ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रत्याशी शंभू पासवान ने सभी वार्डों और मेयर पद पर कमल का फूल खिलाने का आवाहन किया और ऋषिकेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, बिशन खन्ना, स्वामी हरिग्रवाचार्य, अनिता बहल सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय के लोग आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News