ऋषिकेश- 12 जनवरी को यूथ पॉलिसी लॉन्च करेगी उत्तराखंड सरकार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड सरकार आगामी 12 जनवरी को यूथ पॉलिसी लॉन्च करने जा रही है जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसरों समेत कई योजनाओं का लाभ देना है। दरअसल इस योजना के अंतर्गत 15 से 35 वर्ष के युवाओं को भत्ता प्रदान किया जाएगा जिसके जरिए युवाओं को कौशल विकास शिक्षा और रोजगार समेत प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपने करियर को मजबूती से आगे बढ़ा सके। इसमें विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों के युवाओं पर ध्यान दिया जाएगा ताकि वे भी शहरी क्षेत्र की तरह रोजगार के समुचित अवसर पा सकें। बीते दिनों उत्तराखंड की युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा में युवा नीति के ड्राफ्ट पर बैठक की जिसमें उन्होंने युवा नीति के संबंध में जानकारी देते हुए 12 जनवरी तक तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत 15 से 35 वर्ष की आयु के युवक युवतियों को शामिल किया जाना चाहिए। नियोजन विभाग द्वारा तैयार की गई इस पॉलिसी का उद्देश्य उत्तराखंड के सभी युवाओं के लिए लाभकारी होना है जिसके चलते विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बैठक में पहाड़ी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। दरअसल इस पॉलिसी के माध्यम से युवाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 12 जनवरी को युवा दिवस के मौके पर इस पॉलिसी को उत्तराखंड में लॉन्च किया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने युवाओं की समस्याओं और चुनौतियों को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि उनके अनुरूप योजनाएं तैयार की जा सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News