ऋषिकेश- एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेती _ श्री पूर्णानंद इ.का. मुनिकीरेती के एन एस एस इकाई का सात दिवसीय शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आज समापन हो गया हैं। इससे पूर्व षष्टम दिवस की रात्रि में शिविर स्थल में कैंप फायर का आयोजन किया गया था। जिसमे सभी स्वयंसेवियों ने शिविर से सम्बंधित अपने खट्टे मीठे अनुभव सुनाये.इस अवसर पर स्वयंसेवी प्रतिभा, आशीष, कैलाश जोशी,आरती, रेखा, आदि ने कहा कि उन्हें शिविर के क्रियाकलाप इतने पसंद आये कि वे चाहते हैं कि यह शिविर कुछ दिन और चले. आनंद पासवान, संजय, अथर्व जैसे कई स्वयंसेवियों ने कहा कि इस शिविर से उनके अंदर का झिझक दूर हो गया हैं। और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई. श्रमदान सत्र में स्वयंसेवियों ने शिविर स्थल पर स्थित वृक्ष के चारो और बैठने के लिए एक चबूतरा का निर्माण किया. तत्पश्चात समापन समारोह आयोजित हुआ. जिसमे स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रा.इ का. फकोट के प्रवक्ता श्री जयराम कुशवाह जी छात्रों को सूक्त रुप में कहा कि “जो स्वयं को खर्च करता हैं,उसे गूगल सर्च करता हैं.” इसलिए जीवन में कुछ ऐसा कीजिए कि लोग आपको गूगल पर सर्च करें. इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अजीतपाल सिंह रौथाण जी ने कहा कि जितना तपोगे उतना ही चमकोगे, अर्थात जितनी मेहनत करोगे उतना ही आप सफलता हासिल कर पाओगे. इस मौके पर आदेश तोमर ने स्वयंसेवियों को कहा कि जो व्यक्ति अनुशाशन में रहता हैं और समय का पाबन्दी होता हैं वह व्यक्ति अपने जीवन में कभी मात नहीं खाता. कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र मोहन रौथाण ने शिविर की उपलब्धियों को गिनाते हुये कहा कि इस बार स्वयंसेवियों ने लगभग 50 मीटर लम्बी फुलवारी, और एक चबूतरे का निर्माण किया गया. साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर वालपेंटिंग का निर्माण भी किया गया. स्वयंसेवियों ने रैलियों व नुक्कड़ नाटको और हर घर संपर्क अभियान चलाकर, स्वच्छता की शपथ, मतदाता जागरूकता, नाशमुक्ति जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों को पारितोषित किया गया. आशीष को सर्वश्रेष्ठ बालक स्वयंसेवी तथा राधिका बिज्लवाण को सर्वश्रेष्ठ बालिका स्वयंसेवी चुना गया. श्रमदान ट्रॉफी चन्दन कुमार को, अनुशासन ट्रॉफी का विजेता अथर्व तोमर, कार्ययोजना ट्रॉफी खुशबू प्रजापति, सांस्कृतिक ट्रॉफी तनुजा, भोजन एवं जलपान ट्रॉफी संजय तथा वॉलपेंटिंग ट्रॉफी की विजेता मनु राठौर रही. कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेकानंद शर्मा जी ने किया. इस अवसर पर राजुलाल, उत्तम नेगी, बाबा राम प्रसाद,नवीन बडोनी जयबीर नेगी सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

%d bloggers like this:
Breaking News