ऋषिकेश- सात दिवसीय शिविर के षष्टम दिन स्वयंसेवी छात्रों को कराया विभिन्न प्रकार के योगासनो के अभ्यास

त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेती- एसपीएन डिग्री कॉलेज मुनिकीरेती में आयोजित एनएसएस इकाई श्री पूर्णानंद इ.का. मुनिकीरेती के सात दिवसीय शिविर के षष्टम दिवस का शुभारम्भ में माँ गंगा योगाश्रम तपोवन के योगाचार्य सुमित कुमार के दिशा निर्देश में विभिन्न प्रकार के योगासनो के अभ्यास किया। इस अवसर पर सुमित ने स्वयंसेवियों को योग के महत्त्व पर विस्तार अवगत कराया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर अपने अभिगृहित ग्राम शीशमझाड़ी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को भूर्ण हत्या जैसे जघन्य अपराध न करने हेतु जागरूक किया। साथ ही इस नुककड़ नाटक के माध्यम से मातृशक्ति के जीवन संघर्ष को भी समाज तक पहुंचाने का कार्य किया। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रा.इ.का.दिउली के प्रधानाचार्य डॉ नन्द किशोर गोड़ ने कहा कि एन एस एस तहत किये जाने वाले कार्यक्रमों से स्वयंसेवियों का व्यक्तित्व विकास होता हैं। स्वयंसेवी समाज के सम्पर्क में आकर समाज की समस्याओ, कुरीतियों से अवगत होते हैं। और उन्हें दूर करने के उपायों को खोजने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर डॉ प्रभुनाथ ने स्वयंसेवियों को कहा कि आप जीवन में जो कुछ भी करना चाहे उसे समर्पित भाव से करें. विनोद कुलियाल ने छात्रों को कहा कि आप सबसे अपेक्षा हैं कि शिविर में आपने जो कुछ भी सीखा उसे अपने जीवन में जरूर उतारे. डॉ विवेकानंद शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। तदोपरांत कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र मोहन रौथाण ने शिविर में स्वयंसेवी के रूप में रह रहे बालिकाओं के अभिभावकों का अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमे सभी बालिकाओं के माताओ को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बालिकाओं के द्वारा अपने माताओ के सम्मान में शानदार रंगोली बनायीं गई. इस अवसर पर सुशील कुकरेती, उत्तमनेगी, राजूलाल, धीरेन्द्र असवाल, प्रधानाचार्य अजीतपाल सिंह, प्रतिभा पंवार आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News