ऋषिकेश- जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन जवानों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
जम्मू-कश्मीर- जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना के जवानों को लेकर जा रहा एक आर्मी का ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक ऊंची पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया, जिसके बाद तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हैं। यह घटना बांदीपोरा जिले के वुलर व्यूप्वाइंट के पास हुई है। बांदीपोरा के जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मसरत इकबाल वानी ने कहा, “पांच घायलों को यहां लाया गया था, जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों की हालत गंभीर थी जिन्हें आगे के इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है।” वहीं, बाद में एक और घायल जवान की मौत हो गई। इस दुर्घटना में अब तक तीन जवान की मौत हो चुकी है।
यह हादसा तब हुआ, जब एक मोड़ पर ट्रक को मोड़ने की कोशिश करते समय ट्रक के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक पहाड़ी से सीधा नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद जवानों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीन की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News