ऋषिकेश- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हाईटेक एंबुलेंस सेवा शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हाईटेक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। ये एयरपोर्ट पर आने वाले हर उस व्यक्ति के लिए मददगार साबित होगी जिसकी आकस्मिक तबीयत बिगड़ सकती है। ये एम्बुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है जिसमें हाईटेक कैमरे, जीपीएस सिस्टम, रेससिटेशन किट, सक्शन मशीन, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, जरूरी दवाइयां और जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट रखे गए हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नई हाईटेक एम्बुलेंस बेहद मददगार साबित हो सकती है। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने नए साल पर नई एंबुलेंस का शुभारंभ किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नई एंबुलेंस में कई अत्याधुनिक सुविधाएं हैं जिसमें कई मेडिकल उपकरण शामिल हैं। इसमें तीन हाईटेक कैमरे, जीपीएस सिस्टम, रेससिटेशन किट, सक्शन मशीन, ऑक्सीजन सपोर्ट तंत्र, दवाइयां और अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरण हैं जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर टर्मिनल के भीतर एक मेडिकल केबिन स्थापित किया गया है जहां विमान में कोई इमरजेंसी होने पर यात्रियों को अस्पताल पहुंचने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस नई हाईटेक एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है ताकि इसकी ट्रैकिंग की जा सके और अगर सड़कों पर जाम है तो सेटेलाइट के जरिए देखा जा सके और अस्पताल तक किस तरह से मरीज को वक्त रहते पहुंचाया जा सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News