ऋषिकेश- अल्मोड़ा में गहरी खाई में जा गिरी बस, तीन लोगों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
अल्मोड़ा- उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में परेशानी हो रही है। एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News