ऋषिकेश- 114 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह
के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निकट पर्यवेक्षण में आगामी नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत थाना लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थान गंगा भोगपुर तल्ला से वाहन चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को 114 पव्वे नाजायज अंग्रेजी शराब मय वाहन स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त साहिल कुमार पुत्र रूपचंद निवासी म0न0 457 गली न0 5 रेलवे रोड बनखण्डी सुभाषनगर ऋषिकेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम _ भानू प्रताप थाना लक्षमणझूला, बलवीर चौहान थाना लक्षमणझूला, रविन्द्र कुमार आदि शामिल थे।
