ऋषिकेश- शिवालिक क्लब ने आरबीएफसी को 1-0 से हराकर जीती विजेयता ट्राफी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में हो रहे स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह नेगी मेमोरियल 40 प्लस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आरबीएफ सी को 1- 0 से पराजित कर विजयश्री हासिल की।
उल्लेखनीय हैं कि दूसरे स्व. वीरेन्द्र सिंह नेगी मेमोरियल 40प्लस टूर्नामेंट आज राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल में आयोजित किया गया। जिसमें 40 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों ने प्रति भाग किया। इस टूर्नामेंट में ऋषिकेश देहरादून आदि क्षेत्रों से 12 टीमों ने प्रतिभा किया। मैत्रीपूर्ण तरीके से संचालित टूर्नामेंट का उद्घाटन निवर्तमान पार्षद विपिन पंत तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह के द्वारा किया गया। टूर्नामेंट में समस्त 12 टीमों को 4 ग्रुफ में रखा गया प्रत्येक टीम ने 2- 2 लीग मैच खेले। पहले सेमीफाइनल में आरबीएफसी ने अनारवाला को 2- 0जीरो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और वहीं दूसरे सेमीफाइनल में शिवालिक क्लब में उत्तराखंड क्लब को टाई ब्रेकर में 3-2से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच शिवालिक क्लब और आरबीएफसी के बीच खेला गया जिसमें शिवालिक क्लब ने 1-0 से आर बी एफ सी को शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। विजेताओं को स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह नेगी के परम मित्र समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल द्वारा ट्राफी तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल आज आवश्यकता बन गया है।अपनी आयु को लंबी करने के लिए हमें दोस्ती के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि खेल किसी आयु वर्ग की धरोहर नहीं अपितु शरीर को स्वस्थ रखने का एक यौगिक उपाय है। इस अवसर पर टूर्नामेंट समिति के कैप्टन सुशील रावत, पंकज कुमार सती ,सुशील सैनी, विजयपाल सिंह, बद्री प्रसाद सती, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता , मोनिका रौतेला, सुरेश चंद्र बलोदी, अनूप वशिष्ठ, नरेंद्र सिंह रावत, आत्माराम रतूड़ी,भगत सिंह उपस्थित रहे।
