ऋषिकेश- भारत गौरव सम्मान पुरस्कार मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में भारत गौरव सम्मान पुरस्कार मिलने पर कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय में बृहद पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
सोमवार को कैंप कार्यालय ऋषिकेश में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए, यहां कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार ने कहा कि भारत गौरव सम्मान पुरस्कार मंत्री डॉ अग्रवाल को मिलना, क्षेत्र वासियों के लिए गौरवान्वित पल है। मंडल अध्यक्ष पवार ने कहा कि मंत्री डॉ अग्रवाल का राजनीति में एक लम्बा अनुभव है। डॉ अग्रवाल सदा जनहित के कार्यों के लिए चिंतित रहने के साथ ही अपनी विधानसभा की जनता के हितों की रक्षा करते है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि वह भारत गौरव सम्मान को अपने कार्यों की प्रति सच्ची प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक मानते हैं। कहा कि निश्चित रूप से यह पुरस्कार समाज की सेवा और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सुमित पवार, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार सतीश सिंह, पूर्व दायित्वधारी सुरेंद्र मोंगा, विजेंद्र मोंगा, रविंद्र बिरला, वीरेंद्र रमोला, एकांत गोयल, नितिन सक्सेना, दिनेश सती आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News