ऋषिकेश- उत्तराखंड राज्य में आगामी दो दिनों तक रहेगा मौसम खराब

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड राज्य में आगामी दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर से शीत लहर की आशंका जताई गई है। इसके बाद लोगों को शीत लहर काफी परेशान करने वाली है। राज्य में हुई बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है और चटक धूप के कारण लोगों को राहत मिली है। मगर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिसके चलते रातों को और अधिक सर्द पड़ेगी। उत्तराखंड राज्य में आगामी 17 दिसंबर के बाद तापमान में कमी आएगी और शीत लहर चलने की चेतावनी भी जारी कर दी गई है तथा आने वाले दिनों में ठंड और अधिक परेशान करेगी। बद्रीनाथ धाम में इन दिनों बर्फ नहीं है मगर ठंड काफी अधिक पड़ रही है जिसके कारण यहां झरने और उर्वशी धारा जम गई है और कुछ समय से बद्रीनाथ धाम में भी शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है।

%d bloggers like this:
Breaking News