ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाईं ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
ऋषिकेश l सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के विवेकानंद योग सभागार में उत्कृष्टता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महापौर अनिता ममगाईं, खण्ड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने कमला भसीन पुरस्कार में 8 उत्कृष्ट भैया बहनों की माताओ को 1000 धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया। महापौर ने कहा कि वर्तमान समय की परिस्थितियों केअंतर्गत शिक्षण से संबंधित चुनौतियों का सामना करना ही एक अच्छे शिष्य बनने का सुनहरा अवसर देती है

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उमा पँवार ने कहा कि उत्तराखंड डोईवाला ब्लॉक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। और बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान व 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी!ओर अच्छे पायदान पर चढ़ने के लिए कहां निरंतर प्रयास करें! प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में निम्न विद्यार्थी उपस्थित रहे-निलेश सिंह ,निशा मुंडेपी, आस्था ,सानिया पुंडीर, हर्षित बर्थवाल, मुस्कान चौहान ,अमन बधानी, सलोनी रयाल, महिमा सजवाण ,खुशी रावत, शोभित सेमवाल, प्रेरणा रावत ,गितिमा मिश्रा, सुहानी ,मानसी लामा, दिव्यांश चौहान ,दीक्षा, सलोनी, श्रेया गुप्ता, अंजलि कैंतूरा ,मनीषा, सिमरन, अनीशा, रोमा बिष्ट, अंकुर बाबू ,समीर अली ,अनीता निषाद, रिद्धि पन्चुरी, अर्चित मनवाल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी
मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना व परीक्षा प्रभारी सतीश चौहान एवं कर्णपाल बिष्ट,नन्द किशोर भट्ट ,पी.एस सैनी, राजेन्द्र कुमार ,अनिल भण्डारी ,राजेश बड़ोला, आरती बड़ोनी ,नागेन्द्र पोखरियालआदि मौजूद रहे!
