ऋषिकेश- स्कूल बसों के किराये पर प्रबंधन की नहीं चलेगी मनमानी, परिवहन विभाग करेगा बस किराए को तय

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ प्रदेश के निजी स्कूल बस किराये को लेकर अब मनमानी नहीं कर पाएंगे। अब तक शासन स्तर से स्कूल बस किराये को लेकर कोई भी प्रावधान नहीं था, लेकिन अब शासन ने इस पर कार्यवाही कर दी है। इसको लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने एक आदेश जारी किया है। देहरादून एवं समस्त उत्तराखण्ड में निजी स्कूल बस किराये को लेकर कोई भी प्रावधान न होने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी है कि प्रदेश के शासकीय/निजी स्कूल बस किराये में अद्यतन कोई प्रावधान नहीं किया गया है जिससे प्राईवेट स्कूल/स्कूल बस ऑपरेटर अभिभावकों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। महानिदेशालय, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड के सन्दर्भित पत्र दिनांक 04.11.2024 की प्रति समस्त संलग्नकों सहित आपको इस आशय से प्रेषित की जा रही है कि एडवोकेट, जसविंदर सिंह की शिकायत/प्रकरण आपके कार्यालय/विभाग से सम्बन्धित होने के साथ-साथ जन हित एवं छात्र हित से जुड़ी हुई है। अतः उपरोक्त के क्रम में आपसे अनुरोध है कि राज्य में निजी स्कूल बस का किराया निर्धारित करने का कष्ट कीजिएगा, जिससे राज्य के समस्त विद्यालयों को बस किराये का सर्कुलर जारी किया जा सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News