ऋषिकेश- टिहरी झील में 8 करोड़ की लागत से क्रूज तैयार, अब पर्यटक बोट में रहकर लें खूबसूरत वादियों का आनंद

त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी _ पर्यटन विभाग के समर्थन से पीपीपी मोड पर एक निजी कंपनी ने करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से क्रूज तैयार किया है, जो अब टिहरी झील के पर्यटकों को एक नई सैर का अनुभव प्रदान करेगा। क्रूज में पर्यटकों के ठहरने के लिए 12 कमरे, रेस्टोरेंट, शौचालय सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह क्रूज बोट कोटीकाॅलोनी से डोबरा-चांठी पुल तक संचालन के लिए चल रही है, जिससे पर्यटक इस मार्ग के खूबसूरत दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
टिहरी झील अब साहसिक खेलों और पर्यटन के नए अनुभवों के साथ पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। फ्लोटिंग हट्स के बाद अब झील में क्रूज बोट भी उपलब्ध है, जिसमें सैलानी रात बिता सकते हैं। इस क्रूज बोट का संचालन पीपीपी मोड पर शुरू किया गया है और इसमें 12 कमरे, रेस्टोरेंट, शौचालय सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह क्रूज बोट पर्यटकों को एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें पर्वतीय क्षेत्र के घरों जैसी छत की डिजाइन भी की गई है।
जल्दी शुरू होगी बुकिंग प्रक्रिया_
क्रूज बोट का निर्माण तीन साल से चल रहा था और अब इसे पर्यटन विभाग के सहयोग से एक निजी कंपनी द्वारा लगभग आठ करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। फिलहाल, क्रूज का संचालन कोटीकॉलोनी से डोबरा-चांठी तक ट्रायल के रूप में शुरू किया गया है। अगले कुछ दिनों में कंपनी बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर देगी। इसके अलावा टिहरी झील में विभिन्न साहसिक गतिविधियां जैसे पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्की और अन्य वाटर स्पोर्ट्स भी जारी हैं, जिससे पर्यटकों को और भी रोमांचक अनुभव मिल रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News