ऋषिकेश- अखिल भारतीय डॉ भीमरावअंबेडकर संगठन ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेशः _ अखिल भारतीय डॉ भीमरावअंबेडकर संगठन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन संयोजक आशुतोष शर्मा तथा संचालन संगठन महासचिव सुभाष जाटव ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहां की बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने भारत के संविधान में सभी को बराबर का अधिकार दिया है। समाज के हर तबके के लिए काम किया है भेदभाव दूर किया। हमें अपने बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी देनी चाहिए तथा और बच्चों को पढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात संगठन के सभी साथियों ने रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा के पास अंबेडकर पार्क में पहुंच कर स्वच्छता अभियान चला कर पार्क में सफाई कर 26 11 हमले में शहीद हुए बलिदान्यों को 2 मिनट का मौन रखकर याद किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आशुतोष शर्मा, पंकज जाटव , सुभाष जाटव वीर भारती गौतम इंदर सिंह कटकवाल,मनोज जाटव, अर्जुन जाटव, सचिन जाटव, मनीष कुमार, जाटव राजेश कुमार जाटव , रुक्म पोखरियाल, भोलाराम ,रजत कलरा, संजीव कुमार बिट्टू, राधे, रवि गौतम ,सुभाष कुमार,मनोज कुमार, मोहनलाल, विक्की कटारिया, यशवंत, मानसिंह वर्मा,किशोरी ठेकेदार, पंकज कुमार विकास गौतम रमेश गौतम सहित महासंघ सभीसाथी उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News