ऋषिकेश- पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त डीजीपी दीपम सेठ ने गिनाई प्राथमिकताएं

त्रिवेणी न्यूज 24
पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त डीजीपी दीपम सेठ ने प्राथमिकताएं भी गिनाते हुए कहा, वर्तमान में प्रदेश में साइबर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में इन्हें मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगी। सड़क दुर्घटनाओं पर किस तरह अंकुश लगाया जाए, इसके लिए नए सिरे से सुदृढ़ कार्ययोजना बनाई जाएगी। कहा, अपराधियों की जगह जेल में है। प्रदेश की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। कहा, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मजबूती से काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर आपदा प्रबंधन में किन किन चीजों और रणनीतियों की जरूरत है, इस पर भी विस्तार से विमर्श कर तकनीकों को उन्नत किया जाएगा। कहा, राज्य की पुलिसिंग पीड़ित केंद्रित होगी। इसके लिए इसे और अधिक पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की जरूरत है। राज्य में यातायात प्रबंधन के लिए भी बड़ी योजनाओं की आवश्यकता है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर इस दिशा में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
ताकि, शहरों और राजमार्गों पर बढ़ते हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। कहा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल की जाएगी। वर्तमान में जो पुलिस इस दिशा में काम कर रही है, उनकी समीक्षा करते हुए इन्हें और सुदृढ़ किया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News