ऋषिकेश- एक थैला और एक भोजन थाली बदल सकती है पूरे कुंभमेले की तस्वीर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ एक थैला और एक स्टील भोजन थाली एकत्र करने के लिए घर घर संपर्क कर रहे पर्यावरण प्रहरियों के अनुभवों की समीक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, जिला ऋषिकेश की एक आभासी बैठक आयोजित की गई। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिन में प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ में 40 करोड़ श्रृद्धालुओं के आने का प्रशासन का अनुमान है। प्रयागराज महाकुंभ को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन अनेक प्रकार की व्यवस्थाएं बनाएंगे, परंतु “पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, उत्तराखंड प्रांत” के विगत हरिद्वार कुंभ 2021 में अपने प्रयासों के सुखद परिणामों से उत्साहित होकर, कचरा कम करने के समाधान के रूप में साधु संतो और श्रृद्धालुओ को स्टील भोजन थाली में भोजन कराने के लिए हर घर से *”एक थाली”* और उसे रखने के लिए तथा प्लास्टिक के रैपर, पानी की बोतल, इकोब्रिक के लिए *”एक थैला”* पूरे देश में एकत्र किया जा रहा है। साथ ही पूरे देश से प्रयागराज जाने वाले श्रृद्धालुओ से भी एक थाली साथ लेकर ही जाने की जनजागरूकता घर घर जाकर की जा रही है।
बैठक मे उपस्थित जिला टोली के कार्यकर्ताओं ने गतिविधि के प्रांत सह संयोजक चंदन और विभाग संयोजक दिनेश की उपस्थिति में बताया कि इस पुण्य कार्य के लिए समाज में अत्यधिक उत्साह है और लोग एक दूसरे को प्रेरित करके इस अभियान से जोड़ रहे है। इस प्रकार श्यामपुर खंड में ( 1स्टील भोजन थाली 11″x 14″ और 1कपड़े का गले में टांगनेवाला 13″x 16″ के थैले) के 1 हजार सेट, ऋषिकेश नगर से 1000 सेट, डोईवाला नगर से 200 सेट, डोईवाला खंड से 100 सेट देने की घरों से संकल्प प्राप्त हुए है।
गतिविधि के जिला संयोजक हेमंत गुप्ता ने बताया कि किसी भी व्यक्ति या परिवार से कोई नकद धनराशि नहीं ली जानी है।
इस कार्य के लिए दो तीन विक्रेताओं के स्कैन उपलब्ध कराए जा रहे है। जिनपर पर्यावरण दानदाता सीधे राशि भेजकर अपने थाली और थैला का ऑर्डर दे सकते हैं या सीधे लाकर “एक थैला एक थाली अभियान के जिला संयोजक, संजय बुडाकोटी” को उनके गली सं 3, इंदिरानगर ऋषिकेश स्थित आवास या भारत मेडिकल हॉल, तिलक रोड पर पहुंचा सकते है।
स्कैन से भेजी राशि की सूचना संबंधित गतिविधि के कार्यकर्ता को उपलब्ध करा देंगे, जिससे थाली थैले पारदर्शिता से प्राप्त किए जा सके। इस सूचना के लिए एक डिजिटल बैनर भी बनवाया गया है। बैठक में अनिता कोहली, बलवीर शर्मा, हंस लाल बेलवाल, योगेश्वर सेमवाल, राहुल त्रिपाठी, राम रतन रतूड़ी, यशपाल नेगी और गोपाल नारंग ने भी उपस्थित रहकर अपने संपर्कों की सूचना और अनुभव साझा किए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News