ऋषिकेश- एम्स ऋषिकेश में एंटीमाइक्रोबियल जागरुकता सप्ताह सम्पन्न

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह (WAAW) रविवार को विधिवत सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर रोल प्ले के माध्यम से जनसामान्य को एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर आगाह किया गया व उन्हें इन दवाओं के सही इस्तेमाल को तौरतरीकों से अवगत कराया गया।
जनजागरूकता सप्ताह के समापन अवसर पर रविवार को एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग छात्रों द्वारा त्रिवेणीघाट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया व आम जनता को एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनसामान्य के बीच एंटीबायोटिक्स के विवेकपूर्ण उपयोग पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने प्रतिभाग लिया, साथ ही उन्होंने विशेषज्ञों से एंटीबायोटिक उपयोग पर कई प्रश्न पूछे।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्य श्री बालिजा, सीएनओ श्रीमती रीता शर्मा, डॉ. पीके पंडा, आयोजन सचिव, नर्सिंग फैकल्टी डॉ. मनीष शर्मा, एएनएस श्री गिरिराज, मुकेश आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News