ऋषिकेश- पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय ईसाई मिशनरी ने किया 7 परिवारों का कन्वर्जन

त्रिवेणी न्यूज 24
नई टिहरी _ राज्य के सुदूर पर्वतीय जिलों में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण कराए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के भटोली गांव में सात परिवारों द्वारा ईसाई मत अपना लिए जाने पर स्थानीय लोगों ने डीएम उत्तरकाशी को ज्ञापन देकर ध्यान आकर्षित करवाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिशनरियों द्वारा क्षेत्र में घरों में जाकर प्रार्थना सभाओं के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराए जाने की खबरें चिंताजनक है। ये लोग हिंदू देवी देवताओं के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जिसे देवभूमि की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उधर धारचूला के दो युवकों द्वारा भी प्रलोभन में आकर ईसाई धर्म अपना लिए जाने की सूचना है, इन युवकों से हिंदुत्व निष्ट संगठन संपर्क में है और इनकी घर वापसी के प्रयासों में लगे हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News