ऋषिकेश- वाॅलीबाल प्रतियोगिता में फुटहिल्स ऋषिकेश और हिम ज्योति ने जीते खिताब

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ सीबीएसई सहोदय स्कूलों की अंतर विद्यालय जिलास्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फुटहिल्स ऋषिकेश और बालिका वर्ग में हिम ज्योति देहरादून चैंपियन रहे। द होराइजन स्कूल के मैदान में वाॅलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले गए।
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में होराइजन स्कूल ने जसवंत मॉडर्न स्कूल देहरादून को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में फुटहिल्स ऋषिकेश ने रेडिएंट स्कूल डोईवाला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रोचक फाइनल में फुटहिल्स ऋषिकेश ने द होराइजन को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
बालिका वर्ग में हिम ज्योति देहरादून ने द होराइजन स्कूल जौलीग्रांट को पराजित कर जीत दर्ज की। द्वितीय स्थान पर बालक व बालिका वर्ग में होराइजन स्कूल, तृतीय स्थान पर बालक वर्ग में रेडियंट स्कूल व बालिका वर्ग में फुटहिल्स स्कूल ऋषिकेश रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक कैप्टन एके शर्मा, प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा, प्रीति चौहान, मानसी, संजय कुनियाल, प्रवेश रावत, अंकित शर्मा, सविता सेमवाल, रेनू कन्याल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News