ऋषिकेश- उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर निकाली जनाक्रोश रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
उत्तरकाशी _ उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली गई है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं। लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही जनाक्रोश रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं।
मस्जिद पुरानी है धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है। पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए है। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News