ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात

ऋषिकेश- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य मनोहर कांत ध्यानी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनका स्वास्थ्य हाल भी जाना।
मंगलवार को उनके निवास स्थान पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने स्वास्थ्य का हाल जानते हुए आगामी त्योहारों की बधाई दी। इस अवसर पर ध्यानी ने मंत्री डॉ अग्रवाल को राज्य में समान नागरिक संहिता जल्द लागू करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड का गौरव है कि वह उच्च लागू करने वाला प्रथम राज्य होगा। इस दौरान समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News