उत्तराखंड के लिए आज आई अच्छी खबर करोना के मरीजो की संख्या रही 500 से भी कम।

देहरादून । प्रदेश में कोविड़ का प्रकोप धीरे धीरे कम होता नजर आ रहा है । लगातार 5वें दिन मिले कोविड़ मरीजों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या सामने आ रही है । राहत की एक खबर यह भी है कि 18 दिन बाद प्रदेश में 500 से कम मरीज मिले हैं, हालांकि पिछले 20 दिन में ही 21388 कोविड़ मरीज मिले हैं । इनको मिलाकर अब तक प्रदेश में 47502 कोविड़ संक्रमित हो गए हैं , जिनमे से 36646 मरीज स्वस्थ होकर घर जा भी चुके हैं । पिछले 24 घण्टे में 457 नए कोरोना मरीज हुए हैं, जबकि 1184 को स्वस्थ होने के कारण अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है , इस दौरान 6 कोविड़ संक्रमितों की मौत हो गयी है । फिलहाल 10066 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं ।
12 दिन बाद देहरादून में अन्य जनपद से कम मरीज मिले हैं । आज सबसे अधिक 129 कोविड़ मरीज हरिद्वार से मिले हैं , जबकि देहरादून से 113 मरीज सामने आए हैं । इसी तरह उधम सिंह नगर से 76, टिहरी गढ़वाल से 27, उत्तरकाशी से 25, चंपावत से 21, अल्मोड़ा 19, नैनीताल से 16, पौड़ी गढ़वाल से 15, चमोली से 7, रुद्रप्रयाग से 5 और बागेश्वर – पिथौरागढ़ से 2-2 नए कोरोना मरीज मिले।

