ऋषिकेश- विज्ञान महोत्सव के तहत छात्र वैज्ञानिकों ने किया मॉडलों का प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में आज विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत छात्र वैज्ञानिकों द्वारा मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु चार मॉडल को चयनित किया गया। जिसमें से तीन मॉडल विज्ञान के तथा एक माडल गणित विषय को लेकर है। विज्ञान में रोशन यादव कक्षा 12बी, देव कक्षा 11सी, अनिकेत सकलानी कक्षा 12डी तथा गणित में दीपेश सजवान कक्षा 9 सी को चनित किया गया। विज्ञान महोत्सव में प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर अनोखी प्रतिभाग छिपी है उनको अवसर मिलता है तो वह उसका सदुपयोग करते हैं। विज्ञान महोत्सव भी छात्रों के अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में नरेंद्र सिंह रावत प्रवक्ता भौतिकी, ज्योति किरण लोहनी प्रवक्ता रसायन, बद्री प्रसाद सती सहायक अध्यापक विज्ञान, सुशील सैनी स0अ0 गणित, दिवाकर नैथानी सहायक अध्यापक गणित, सीडी डंगवाल, मोनिका रौतेला, सरोज लोचन, रेखा पवार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, नीरजा करनवाल, अनूप वशिष्ठ, ऋषिराम उनियाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News