ऋषिकेश – कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मंत्री डॉ अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक, आर्थिक चिंतन की बात की जाती है तो पं.दीनदयाल जी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। पं.जी स्वदेशी आधारित सामाजिक, आर्थिक चिंतन के सर्वश्रेष्ठ चिंतक रहे। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचैटती थी। उनका मानना था कि अंत तक बैठे व्यक्ति का विकास हो। उनकी योजना आज भी देशहित में कारगार साबित हो रही है।
बूथ 52 में बनाये भाजपा सदस्य
मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने बूथ संख्या 52 आवास विकास मैं भाजपा के सदस्य बनाए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News