ऋषिकेश- यूथ फाउंडेशन ने भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैम्प में किए प्रशिक्षण हेतु 83 युवा चयनित
त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी _ यूथ फाउंडेशन के सौजन्य से दोगी पट्टी के विभिन्न स्थाओं पर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैम्प आयोजित कर प्रशिक्षण हेतु 83 युवा चयनित किये गए।
कर्नल अजय कोठियाल की संस्था युथ फाउंडेशन द्वारा दोगी पट्टी के राजकीय इंटर कॉलेज पावकी देवी, घेराधार व तिमली में 22, 23, 24 सितम्बर 2024 को क्रमशः भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैम्प संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र राणा द्वारा अयोजित किये गए।
कम्पों के कुशल संचालन हेतु संस्था के प्रतिनिधि के तौर पर पर कप्तान बलवीर सिंह रावत इन स्थान पर उपस्थित रहे। जिन्होंने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर व अर्ध सैनिक बालों में जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को कम्पों में विस्तृत जानकारी दी व उनके शारीरिक मानदंडों के आधार पर 83 बच्चे संस्था के श्रीनगर चौरस स्थिति प्रशिक्षण कैम्प के लिए चयनित किये। इन कैंपो के दौरान सेना व अर्ध सैनिक बलों में भर्ती के अलावा गजेंद्र राणा द्वारा उपस्थित युवाओं को केंद्र सरकार, राज्य सरकार, कई अन्य क्षेत्र में रोजगार से जुड़ी जानकारी युवाओं को दी। राणा द्वारा इन कैम्प में उपस्थित बच्चों को विभिन्न खेल प्रतियोगिता, पर्वतारोहण से जुड़ी जानकारी भी दी गई, साथ ही जीवन निर्माण हेतु अनुशासन, दृढ निश्चय व माता पिता गुरुओं के प्रति स्नेह व सम्मान का भाव रखने की सलाह दी। विगत तीन दिन से आयोजित इन भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैम्प में पावकी देवी 93, घेराधर 41 व तिमली में 37 युवाओं के साथ कुल 171 युवाओं ने शिविर में प्रतिभाग किया। ये कैम्प क्षेत्र अंतर्गत उन युवाओं के लिए विशेष कर आयोजित किये गए थे जिन्होंने अग्निवीर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा पास की है। कम्पों में इनके अलावा उन सभी बच्चों का भी शारीरिक मापदंड से जुड़े परीक्षण किये गए जो भविष्य में सेना व अन्य सेवाओं में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते है।
पूर्व में भी दोगी पट्टी क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2019 में कैम्प आयोजित किये जा चुके है, व भविष्य में सेना के अलावा कई अन्य सेवाओं हेतु ऐसे कैम्प युवाओं के हितों के लिए आयोजित किये जाते रहेंगे। इस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैम्प के अंतिम पड़ाव में आज तिमली में कैम्प आयोजन के समापन के अवसर पर संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक कप्तान बलवीर रावत द्वारा यूथ फाउंडेशन द्वारा 2013 से चल रही इस मुहिम के तहत लगभग 15 हजार युवाओ ने कैसे अपना भविष्य बनाया इस पर विस्तार से जानकारी दी, व गजेंद्र राणा द्वारा कर्नल (सेवानिवृत) अजय कोठियाल, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेवा मैडल का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया व उनसे भविष्य में भी युवाओं के हितों के लिए लगातार साहयोग हेतु उमीद जताई। अक्टूबर प्रथम सप्ताह से चयनित युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर श्रीनगर स्थित प्रशिक्षण कैम्प में शुरू होगा, चयनित युवाओं को संस्था द्वारा इसकी सूचना जल्द दी जाएगी। दोगी पट्टी क्षेत्र से यदि कोई युवा जिसने लिखित परीक्षा पास की हो व किसी कारण वस कैम्प में प्रतिभाग न कर सका हो तो वे संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक गजेंद्र राणा से उनके मोबाइल नंबर 9456325799 पर 1 अक्टूबर तक संपर्क कर सकते है।
