ऋषिकेश- उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को मिली केंद्र की मंजूरी

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ नई दिल्ली में आयोजित एनसीसी के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों के द्विवार्षिक कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब एनसीसी में साढ़े सात हजार नए कैडेट्स की भर्ती की जाएगी। बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर राज्य में एनसीसी के विस्तार बजट एवं अवसंरचना से मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी विस्तार योजना को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें देशभर के शिक्षा मंत्रियों, रक्षा मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर्स, सभी राज्यों के एनसीसी प्रमुखों व डीजीएनसीसी मुख्यालय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने बताया कि बैठक में एनसीसी के विस्तार योजना, नीतियों को परिष्कृत करने, वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रशिक्षण एवं शिविर से जुड़े नये बुनियादी ढांचे की स्थापना को लेकर चर्चा हुई।
10 हजार कैडेट्स भर्ती की थी मांग _
शिक्षा मंत्री ने बताया, प्रदेश के एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस में एनसीसी के लिए बढ़ती मांग को देखते हुए 10 हजार कैडेट्स की भर्ती की मांग रखी गई। जिस पर केंद्र सरकार ने एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी है। जिसमें 50 परसेंट गल्र्स कैडेट्स भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बैठक में एनसीसी की गतिविधियों का संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित के लिए वित्तीय सहायोग की मांग भी रखी गई। जिस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
स्टेट में एनसीसी कैडेट्स _
शिक्षण संस्थानों में वर्तमान में 55214 एनसीसी कैडेट्स मौजूद
-माध्यमिक शिक्षा के तहत 23534 कैडेट्स।
-हायर एजुकेशन के तहत 31680 कैडेट्स।
-एनसीसी की गतिविधियों के संचालन के लिये 9 वाहनियां कार्यरत।
-प्रदेशभर के 561 शिक्षण संस्थानों मेंं एनसीसी संचालित की जा रही हैं।
एनसीसी के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों के द्विवार्षिक कार्यक्रम में एनसीसी से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से रखा गया। बदले में केंद्र ने एनसीसी विस्तार योजना के तहत स्टेट में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी। एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस में एनसीसी की बढ़ती मांग को केंद्र की मदद से हर संभव पूरा किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News