ऋषिकेश- मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन की मौत एक घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
श्रीनगर _ कीर्तिनगर से लगभग 17 किमी दूर और दुगड्डा से लगभग आठ किमी दूर डोबलिया काटल पर बोलेरो मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरे खड्ड में गिर गया। जिससे वाहन में बैठे तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल 29 वर्षीय अमरोली गांव निवासी मनोज को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि इस दुर्घटना में न्यूली गांव निवासी 36 वर्षीय पंकज, अमरोली गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश लाल और अमरोली निवासी ही 31 वर्षीय गणेश मियां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News