ऋषिकेश- ऋषिकेश में चेतावनी के निशान के करीब पहुंची गंगा, पानी में समाया आरती घाट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते ऋषिकेश में गंगा नदी भी उफान पर आने लगी है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा का जलस्तर में बीते कुछ दिनों की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 11 बजे ही गंगा का जल स्तर सर्वाधिक 339.26 मीटर तक जा पहुंचा। जो कि चेतावनी रेखा से सिर्फ 24 सेमी. नीचे था। इस दौरान पानी आरती घाट तक पहुंच गया।
आरती घाट में शाम तक रहा पानी _
दोपहर 12 बजे तक गंगा के जलस्तर में थोड़ी कमी दर्ज की जाने लगी थी। शाम पांच बजे गंगा का जल स्तर 339.07 मी. दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने के कारण आरती घाट पानी में समा गया। शाम तक आरती घाट में पानी मौजूद रहा है। बता दें कि ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा का खतरे का निशान 340.50 मीटर है जबकि चेतावनी रेखा 339 .50 मीटर है।
आज कुमाऊं में भारी से भारी बारिश का अलर्ट _
मौसम विभाग ने आज कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी। नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News