ऋषिकेश- उत्तराखंड में साइबर कमांडो की फौज तैयार, इन 10 जांबाजों का हुआ चयन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में बढ़ते साइबर हमलों से निपटने के लिए साइबर कमांड़ों की फौज तैयार की जा रही है। पहले चरण में 10 साइबर कमांड़ो को चयनित किया गया है। यह साइबर कमांडो साइबर क्राइम थाना देहरादून व हल्द्वानी से चयनित किए गए हैं। फरवरी माह में इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आइ4सी) की ओर से ली गई आनलाइन परीक्षा में इन पुलिसकर्मियों ने परीक्षा पास की है। इसके बाद इनका चयन साइबर कमांडों के लिए किया गया है। बढ़ती साइबर धोखाधड़ी को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से साइबर कमांडो बनाने की योजना बनाई गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी साफ किया है कि साइबर सुरक्षा सिर्फ डिजिटल दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का अभी अहम पहलू है। साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पूर्व से ही साइबर कमांडो बनाने की योजना चल रही थी। यह योजना अब धरातल पर उतरी है। जल्द ही इन चयनित पुलिसकर्मियों को साइबर कमांडों के प्रशिक्षण के लिए रवाना किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News