ऋषिकेश- मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन ने किया सम्मान समारोह आयोजित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संकुल केंद्र में सर्वप्रथम मुख्यातिथि डॉ एन पी महेश्वरी उच्च शिक्षा निदेशक उत्तराखंड सरकार एवं महावीर सिंह बिष्ट ( पूर्व महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड सरकार के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माला अर्पण दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने निम्न अध्यापक अध्यापिकाओं एवं पत्रकार बंधुओ को सम्मान पत्र एवम शोल ओढ़कर सम्मानित किया। एन पी माहेश्वरी ने कहा की शिक्षा एक सीढ़ी है और उन्होंने कहा की विषम परिस्थितियों के कारण भी विद्यालयों का चलाना एक शिक्षक ही जानता है। कहा की जब वह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के समय बच्चो की शिक्षा एवम सुविधा के लिया कम संसाधनों में अनुशासन को कायम रखते हुए बच्चो को शिक्षा दी है। बताया की मेरा पढ़ाया हुए छात्र उच्च स्थान पर सुशोभित है। आज भी पढ़ाए हुए सभी बच्चे गुरुजनों को सम्मान करते हैं।
