ऋषिकेश- चमोली में आक्रोसित भीड़ ने तोड़ी मुस्लिम युवक की दुकान

त्रिवेणी न्यूज 24
चमोली _ चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में एक बाहरी युवक द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ करने के बाद बवाल हो गया। घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर उसकी बाइक खाई में फेंक दी। हंगामे का आरोपी फरार हो गया। हालांकि देर रात उसे बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया।
नंदानगर में सैलून चलाने वाला एक युवक, क्षेत्र की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी की पहचान आरिफ के रूप में हुई है। लोकलाज के कारण परिजन काफी समय चुप रहे। आरिफ के बाज नहीं आने पर परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
इसकी जानकारी होने पर महिलाएं, व्यापारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भड़क गए। उनका कहना था कि बाहरी लोग यहां माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। उसकी बाइक खाई में फेंक दी।
इसकी सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि 23 वर्षीय आरिफ पुत्र हासिम निवासी गांव सौफतपुर, थाना नांगल, बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस बीच, हंगामे की जानकारी मिलने पर आरिफ फरार हो गया।आरोपी को बिजनौर पुलिस की मदद से उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
उधर, घटना के संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नारी अस्मिता और सम्मान हमारे लिए सदैव सर्वोपरि है। देवभूमि में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News