ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री ने की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से शिष्टाचार भेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
डोईवाला _ कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अनुपूरक बजट का साइज बढ़ाने पर डॉ निशंक ने वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल को बधाई दी। माजरी में हुई शिष्टाचार भेंट में डॉ निशंक ने वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल को भराड़ीसैण में आयोजित विधानसभा सत्र के संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में राज्य का बजट का आकार बड़ा है। जिससे प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा।
डॉ अग्रवाल ने बताया की मूल बजट 89230 करोड़ और अनुपूरक बजट 5013.05 को मिलाकर 94 हजार 243 करोड़ का बजट इस वित्तीय वर्ष का रहा है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट सामान्य बजट की पूर्ति के लिए लाया गया है। राज्य में वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढ़ाने तथा खर्चो को कम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News